फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे जिले के 6 मुक्केबाज

विज्ञापन
मंडलीय ट्रॉयल में चयनित मुक्केबाज। स्रोत- स्टेडियम - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में शनिवार को सीनियर बालक वर्ग की बॉक्सिंग का जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया था। इसमें 10 मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें से छह का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है।क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि, झांसी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से चार अक्टूबर के बीच प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष की बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसके जनपदीय बॉक्सिंग ट्रायल में 50 से 55 किग्रा. भारवर्ग में सतरामगंज के शनि कुमार शर्मा और 60 से 65 किग्रा. भारवर्ग में जमानिया के पोखरा के सनी कुमार का चयन किया गया है। 65 से 70 किग्रा. भारवर्ग में मिर्चा के फैजान रजा एवं 75 से 80 किग्रा. भारवर्ग में भौरहा के मनजीत यादव का चयनित हुुए हैं। 80 से 85 किग्रा. भारवर्ग में बीरसिंहपुर के सुनील यादव और 90 किग्रा. या उससे अधिक भारवर्ग में ढढ़नी भानमल राय के छट्टू रावत का चयन हुआ है। 20 सितंबर की सुबह नौ बजे से वाराणसी के सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय ट्रॉयल में सभी चयनित मुक्केबाज प्रतिभाग करेंगे। ट्रॉयल के मुख्य चयनकर्ता के रूप में वर्मा आनंद थे। इस मौके पर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, बबलू, चंदन यादव, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें