मरदह। थाना क्षेत्र के बोगना गांव में शुक्रवार को विद्युत ट्रांसफॉर्मर से शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इसके कारण छह बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
गांव निवासी रीता देवी पत्नी सिंहासन यादव का गांव के बाहर तिवारी बस्ती के पास खेत मौजूद है। ट्रांसफॉर्मर के शॉर्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगते ही ग्रामीणों की नजर उठ रही लपटों पर पड़ी तो मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने काफी प्रयास के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश कुमार यादव ने क्षतिपूर्ति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील मुख्यालय को भेजा। संवाद