करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोशाला रोड पुलिया के पास से शुक्रवार की रात स्थानीय पुलिस टीम की मदद से आरपीएफ गाजीपुर एवं सीबीआई वाराणसी की टीम ने एक लाख आठ हजार कीमत के ओएचई कापर वायर के साथ छह चोरों को धर दबोचा। साथ ही एक ऑटो भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने चालान कर दिया गया, जबकि फरार तीन आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई।
यूसुफपुर - ढोढ़ाडीह के मध्य करीब 200 मीटर रेलवे लाइन के ऊपर लगे कापर ओएचई कॉपर वायर चोरों द्वारा काट लिया गया था। सूचना पर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन आरपीएफ निरीक्षक अमित कुमार राय और सीबीआई वाराणसी निरीक्षक अभय कुमार राय के नेतृत्व में संयुक्त टीम छानबीन में जुटी थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर करीमुद्दीनपुर स्थानीय पुलिस टीम की मदद से देर रात करीमुद्दीनपुर गोशाला रोड पुलिया के पास से चोर गोलू कुमार विश्वकर्मा, अभिषेक राजभर, सोहन राजभर, अजय गौड़ निवासी चितबड़ागांव थाना चितबाड़ागांव जिला बलिया को धर दबोचा। साथ हीरितेसवर प्रसाद और वाहन चालक सत्येंद्र कुमार निवासी मानपुर थाना चितबाड़ागांव जिला बलिया को आटो सहित गिरफ्तार किया गया। साथ चोरी किए गए छह बंडलों में करीब 200 मीटर कटनेरी वायर बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 108000 रुपये है। वहीं चोरी में शामिल अन्य तीन आरोपी राहुल ठठेरा, गणेश राजभर, शंकर ठठेरा निवासी चितबड़ागांव मौके से फरार हो गए। इन्हें दबोचने के लिए टीम दबिश दे रही है।