फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोमांचक मुकाबले में सीवान ने धनबाद को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अष्ट शहीद इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल बृहस्पतिवार को यूनाइटेड क्लब सीवान और धनबाद झारखंड के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सीवान की टीम ने 1-0 से जीत दर्जकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

पहले हाफ के 32वें मिनट में सीवान के माइकल ने गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ तक धनबाद की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ का खेल काफी रोमांचक रहा। धनबाद की टीम ने कई प्रयास किया लेकिन खेल समाप्त होने तक धनबाद की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच समाप्त होने पर सीवान की टीम ने 1-0 से मैच जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी। कहा कि अगर जमीन उपलब्ध हुई तो वह स्टेडियम बनवाने का कार्य कराएंगे। विजेता टीम सीवान के कप्तान तनवीर को कप मुख्य अतिथि ने एवं उप विजेता धनबाद के कप्तान मैक्स को विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना एवं मनोज राय ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
मैन आफ द मैच एवं मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार सीवान के खिलाड़ी माइकल को दिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, वीरेंद्र राय, नगर पालिकाध्यक्ष रईस अंसारी, ईओ वीरेंद्र कुमार राव, दिनेश वर्मा, हिमांशु राय, दिनेश वर्मा, कृपाशंकर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता तेजबहादुर यादव एवं संचालन रामजी गिरि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें