फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साहब...हरपुर माइनर में नहीं है छलका व कुलाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। किसान दिवस का आयोजन बुधवार को विकास भवन के सभाकक्ष में किया गया। डीएम अविनाश कुमार व सीडीओ संतोष कुमार वैश्य के समक्ष गुहार लगाते हुए किसान बाबू लाल मानव ने कहा कि हरपुर माइनर जमानिया में छलका व कुलाबा नहीं है। इससे सिंचाई में समस्या उत्पन्न हो रही है। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि कुलाबों की ग्राम पंचायत स्तर पर लिस्टिंग करके स्वीकृति के बाद मनरेगा से बनवाया जाए। निर्देश दिया कि माइनर डिस्चार्ज प्रोजेक्ट बनाकर भेजवा दिया जाए। किसान अंगद सिंह निवासी दाऊदपुर ने कहा कि दाऊदपुर माइनर में पाइप पतला लगा है। पानी ओवरफ्लो होने से अन्य भू-भाग पर पानी भर जा रहा है। समस्या का समाधान कराया जाए। किसान सुनील यादव निवासी मुहम्मदाबाद ने कहा कि मुहम्मदाबाद में बाजरा क्रय केंद्र खोला जाए। किसान बाबू लाल मानव ने कहा कि बाढ़़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला। जिलाधिकारी ने बताया कि 18950 लोगों को 9 करोड़ का भुगतान हुआ है। किसान संजय कुमार निवासी जमानिया ने कहा कि नहर की सफाई न होने से पानी निकासी की समस्या है। जिससे फसलें जलमग्न हो रही हैं। समाधान कराया जाए। किसान शब्बीर अहमद खां निवासी मनिया ने कहा कि आठ माह पूर्व बिजली कनेक्शन का पैसा जमा है। लेकिन, अब तक कनेक्शन नहीं किया गया। किसान बालाजी यादव निवासी बिरनो ने शिकायत की कि विद्युत मीटर में दो माह से समस्या होने से बिल अधिक आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें