फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साहब...नामांतरण हो जाने के बाद भी नहीं हो रहा कब्जा दखल

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण सामाधान दिवस में फरियादी की समस्या सुनते डीएम अविना
विज्ञापन
गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील में शनिवार को आयोजित मुख्य समाधान दिवस में टड़वा निवासी मंजू राय ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि साहब...नामांतरण हो जाने के बाद भी सह खातेदार कब्जा दखल में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। उसने अवरोध उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। उसने बताया कि पांचवीं बार वे समाधान दिवस में अपनी समस्या लेकर आईं हैं। वहीं,छत्तरपुर निवासी हंसराज यादव ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि टयूबवेल की नाली पर ग्राम प्रधान की ओर से खडंजा लगाकर पाट दिया गया है। उन्होंने डीएम से नाली पर किए गए अवरोध को हटवाने की गुजारिश की। बताया कि पूर्व में कई बार बीडीओ और तहसील के सक्षम अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन समाधान नहीं तो डीएम से मामले की शिकायत की है। दोनों प्रार्थना पत्रों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम अविनाश कुमार की मौजूदगी में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में करीब 39 लोगों ने फरियाद लगाई। लेकिन, मौके पर केवल 5 को न्याय मिल पाया। उधर, जनपद की सातों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 218 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 29 मामलों का निस्तारण किया गया।मुहम्मदाबाद तहसील में आयोजित मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस अपनी-अपनी फरियाद लगाने को लेकर सुबह 10 बजे से ही मौके पर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। सुबह 10.30 बजे के बाद अधिकारियों के आने पर फरियादी क्रमबद्ध होकर अपना-अपना प्रार्थना पत्र देने लगे। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में आए ज्यादातर फरियादी निराश होकर घर लौटे। इसकी वजह, यह रही कि उनके मामलों का मौके पर निस्तारण नहीं किया गया। सबसे ज्यादा मामले पुलिस व राजस्व के रहे। वहीं डीएम अविनाश कुमार ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जमीन के विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से संबंधित होते हैं। राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। लेखपाल शिकायतकर्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं, जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है, उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसीलवार निस्तारित हुए प्रार्थना-पत्र
तहसील प्राप्त प्रार्थना पत्र निस्तारित
मुहम्मदाबाद 39 05
सदर 45 05
सेवराई 23 04
जखनिया 17 02
कासिमाबाद 31 05
सैदपुर 21 04
जमानिया 42 04
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें