फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 15 हजार नकदी सहित चांदी के सिक्के चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की चट्टी पर सोमवार की रात चोरों ने एक दुकान और दो गुमटी का ताला तोड़ कर 15 हजार नगदी और चांदी के 11 सिक्कों पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार को घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। गांव निवासी विजय गुप्ता की चट्टी पर स्थित कटरे में किराना और खाद की दुकान है। वह दुकान शाम को बंदकर घर चले गए। सुबह दुकान खोलने आए तो दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो काउंटर में रखे 15 हजार नकद, पूजा किए हुए चांदी के 11 सिक्के और जरूरी कागजात गायब थे। वहीं पास की साइकिल बनाने वाले असलम और रामायण खरवार की पान की दुकान का ताला तोड़ कर उसमे से भी सामान औरनकदी चोर उठा ले गए थे। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया की तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें