फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री की अगुवाई में निकला मौन जुलूस

विज्ञापन
मौन जुलूस में शामिल राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु एवं डीएम एमपी सिंह और एसपी रोहन पी बोत्रे। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु की अगुवाई में शहर के सरजू पांडेय पार्क से आमघाट स्थित गांधी पार्क तक मौन जुलूस निकाला गया। यहां गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी याद में कैंडिल जलाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री समेत अन्य अतिथियों द्वारा पार्क मे लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं मंच पर उपस्थित विभिन्न धर्मों से आए धार्मिक गुरुओं द्वारा शांति पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एम पी सिंह, एस पी रोहन पी बोत्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल समेत अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें