फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सात करोड़ छह लाख 80 हजार रुपये से होगा सिधौना-बिहारीगंज डगरा मार्ग मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। क्षेत्र के सिधौना-बिहारीगंज डगरा मार्ग का मरम्मत कार्य होगा। मंगलवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र नारियल फोड़कर भूमिपूजन किया। इस योजना की लागत सात करोड़ छह लाख 80 हजार रुपये हैं। चार किलोमीटर तक सड़क के किनारे नाली निर्माण, चौड़ीकरण और पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। मार्ग का निर्माण होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। दयाशंकर मिश्र ने कार्य के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों के मरम्मत कार्य की स्वीकृति मैंने पहले ही करा दी। इस मार्ग पर केवल 80 लाख रुपये की ही स्वीकृति मिल पाई, जिससे मात्र पेंटिंग का ही कार्य हो पाता। काफी प्रयास के बाद देर से ही अब सात करोड़ छह लाख 80 हज़ार की लागत से सड़क का मरम्मत कार्य किया जाएगा। काफी समय से यह सड़क खराब हो गई थी। जौनपुर-आजमगढ़ से वाराणसी सिधौना बाजार आने के लिए लोगों को चार किलोमीटर के स्थान पर 12 किलोमीटर घूमकर आना पड़ता था। इस मौके पर पूर्व विधायक भोनू सोनकर, रामतेज पांडेय, अनिमेष मिश्रा, मुन्नीलाल पांडेय, प्रेमशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें