फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना अधिकारी अरुण कुमार दुबे ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत बहादुरगंज के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर गंदगी पाए जाने के साथ साइन बोर्ड नहीं लगा होने को गंभीरता से लेते हुए सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने नगर पंचायत बहादुरगंज के भरटोली, भूमिहार टोली, पठान टोली, डंकीनगंज, जामा मस्जिद, छावनी, वार्ड नंबर नौ एवं प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज प्रथम एवं द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। केंद्रों पर बच्चों की संख्या काफी कम मिली। अधिकांश केंद्रों पर साफ-सफाई का अभाव दिखा। चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। सीडीपीओ अरुण कुमार दुबे ने बताया कि सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीपीओ ने बताया कि इसके लिए सुपरवाइजर को भी जवाबदेही देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें