फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फावड़ा बरामद, जेल गया हत्यारोपी पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के दिलशादपुर गांव स्थित ट्यूबवेल पर 11 अगस्त की रात शराब पीने के विवाद में पिता ने प्रधानपति पुत्र की फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी पिता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रधानपति शैलेंद्र सिंह (42) पिता वशिष्ठ सिंह और भतीजे के साथ बीते 11 अगस्त की रात ट्यूबवेल पर पानी चलाने जा रहे थे। रास्ते में दोनों पिता-पुत्र शराब लेने बाराचवर चट्टी चले गए। वहां से दोनों शराब की बोतल खरीद कर ट्यूबवेल पहुंचे। पीने के बाद बोतल में बचे शराब को पीने के लिए पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया।
इससे गुस्सा पिता वशिष्ठ सिंह ने नशे में फावड़े के प्रहार से पुत्र प्रधानपति शैलेंद्र सिंह की हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के पुत्र अंकित सिंह ने दादा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्जकर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी। बरेसर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपी पिता को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें