फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अज्ञात वाहन के धक्के से दुकानदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरनो। थाना क्षेत्र के इनवा मोड़ पर रविवार को अज्ञात वाहन के धक्के से एक दुकानदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। जयरामपुर निवासी संतोष यादव (48) प्रतिदिन की तरह भोर में जयरामपुर- हंसराजपुर मार्ग पर टहल रहे थे। इनवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह गांव के ही अखबार वितरक की नजर उनपर पड़ी। आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। कुछ देर बाद परिवार के लोग भी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उन्हें सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने संतोष यादव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिठौरा चट्टी पर संतोष चाय-पकौड़ी की दुकान चलाकर परिवार का जीविका चलाते थे। उनके दो पुत्र और दो पुत्री हैं। हादसे के बाद से उनकी पत्नी विमला देवी और पुत्र-पुत्रियों का रो रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि संतोष के भतीजे हरइमंगल यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें