बंदी में दुकान खुली, ले रहे चाय की चुस्कियां
नंदगंज। पुलिस की उदासीनता से बाजार में कर्फ्यू बेअसर साबित हो रहा है। सड़कों पर लोग अनावश्यक घूम रहे हैं। जहां बाइक सवार फर्राटा भर रहे हैं, तो कई युवक समूह में शाम को बिना मास्क लगाए टहल रहे। सुबह-शाम बाजार में कुछ चाय की दुकानें भी खुली रहीं। जहां लोग खड़े होकर चाय की चुस्की ले रहे हैं। कोरोना नाइट कर्फ्यू का खुला उल्लंघन हो रहा है। प्रतिदिन भोर में चार बजे से ही सब्जी मंडी लग जा रही है। लोगों का मानना है कि जब तक पुलिस द्वारा दबाव नहीं बनाया जाएगा। तब-तक लोग नहीं मानेंगे।