फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों से अच्छा व्यवहार करें थानेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस लाइन में रविवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी डॉ ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी हाल में बक्शा जाय। थाने पर आए प्रत्येक फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, आसक्त, व महिलाओं के समस्याओं को प्राथमिकता दें और उनकी समस्याओं के निराकरण में वरीयता दें। समस्याओं से सम्बन्धित प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही कर जल्द से जल्द निस्तारण करें। यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित ना होने पाए इसके लिए अपराधियों के विरुद्ध सख्त और कड़ी कार्रवाई की जाए। गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर,समस्त क्षेत्राधिकारी तथा समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहें। रविवार को ही पुलिस अधीक्षक ने सैनिक सम्मेलन किया जिसमें शामिल कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उसे हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें