माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जिला इकाई का चुनाव रविवार को एमएएच इंटर कालेज में हुआ। इस अवसर पर शिवकुमार सिंह अध्यक्ष तथा प्रत्यूष कुमार त्रिपाठी जिला मंत्री निर्वाचित हुए। इसी तरह डा. रियाज अहमद कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र सिंह यादव जिला आय-व्यय निरीक्षक बनाए गए। उपाध्यक्ष पद पर जयशंकर राय, रत्नेश कुमार राय, नरेंद्र कुमार सिंह, अब्दुल अहद खां, सतेंद्र कुमार सिंह तथा संयुक्त मंत्री अनिल कुमार दूबे, सतेंद्र कुमार सिंह, उमेश कुमार राय, कुवंर अविनाश गौतम, सूर्यप्रकाश राय बने। कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में अभिषेक राय, अशोक कुमार सिंह, दीपक कुमार खरवार, धर्मराज प्रसाद, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, पुष्कल तिवारी, यशवंत सिंह, विजय कुमार, विष्णुशंकर पांडेय, पंकज कुमार राय, कमलेश राम निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी श्याम नारायण सिंह ने निर्वाचन के बाद विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा।