-शिलाफलकम पर अंकित हुआ गांव के वीरों का नाम, अमृत वन में लगाए गए पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिलेभर में बुधवार को मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जिलेभर की ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में शिलाफलकम (शिलापट्ट) लगाई गई, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश के साथ-साथ देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों का नाम अंकित किया गया। साथ लोगों ने पंच प्रण की शपथ दी। साथ ही एक-एक मुट्ठी मिट्टी रखी, जिसे वहां मौजूद दो कलश में एकत्र कर ब्लाक मुख्यालय पहुंचाने का निर्णय लिया गया। वहीं, कई स्थानों पर अमृत वन के लिए पौध रोपण भी किया गया।
शहर के गांधी पार्क में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने महात्मा गॉधी के मूर्ति पर माल्यार्पण और नमन करने के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर शिलाफलकम् का उद्घाटन किया। स्कूली बच्चों, युवक मंगलदल, महिला मंगलदल और जनपदवासियों को शपथ दिलाई गई।
जिलाधिकारी ने स्वयं और उपस्थित लोगों से अमृत कलश में मिट्टी डलवाकर इस कार्यक्रम के उद्देश्य को सफलीभूत बनाने की तरफ कदम भी बढ़ाया। इस मौके पर विभिन्न स्कूली छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, एडीएम अरूण कुमार सिंह समेत भी अधिकारी मौजूद रहे।
दिलदारनगर:आदर्श इंटर कालेज परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय सहित सभासदों सहित लोगों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर महाजन सिंह, गौतम, मिथिलेश, घनश्याम यादव, अलीमजहर गुड्डू, राहुल जायसवाल मौजूद रहे।
कासिमाबाद: कासिमाबाद तहसील परिसर में एसडीएम राजेश प्रसाद ने सभी अधिकारियों राजस्व कर्मियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। दुल्लहपुर: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जखनिया ब्लॉक के नब्बे ग्राम पंचायत में सभी कर्मचारी के साथ उपस्थित ग्रामीणों के बीच कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम कमलेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी त्रिवेणी राम, एडीओ पंचायत राजकमल गौरव, ग्राम प्रधान सिकानु राम उपस्थित रहे।
सेवराई: तहसील परिसर में एसडीएम संजय यादव पंच प्रण की शपथ दिलाई। रेवतीपुर: ब्लाक क्षेत्र में सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बहादुरगंज: नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी की अध्यक्षता में अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। वीरों की गाथा निबंध प्रतियोगिता के एम इंटर कालेज, रंगोली प्रतियोगिता एमएम निशवा स्कूल, स्वच्छ ग्रहियो का सम्मान कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित है।
देवकली: ग्राम पंचायत शिकारपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी शिशिर वर्मा ने शिलाफलकम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज बिंद, ग्राम पंचायत सचिव चंदन जायसवाल, एडीयो पंचायत गंगासागर कुशवाहा, ग्राम प्रधान रामजी बलवंत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। भावररकोल: शेरपुर में खंड विकास अधिकारी राम कृपाल यादव ने शिलाफलकम का उद्घाटन किया।
जमानिया: विकास खंड तिराहे के पास स्थित चबूतरे पर सैनिकों की याद में शिलाफलकम का उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी‚ नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नृपेंद्र उपाध्याय, तारकेश्वर वर्मा मौजूद रहे।
-
स्वतंत्रता सेनानी पार्क का लोकार्पण
मुहम्मदाबाद। नगर में नवनिर्मित स्वतंत्रता सेनानी पार्क का लोकार्पण उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने शिलाफलक का अनावरण करके किया।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर में एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क का निर्माण कराया गया है। इस पार्क में स्थापित शिलाफलक पर नगर के समस्त स्वतंत्रता सेनानी व सेना,पैरामिलीट्री में बलिदान देने वाले वीर सपूतों का नाम अंकित कराया गया है,ताकि इस पार्क में आने वाले लोग इन महान लोगों के बारे में जाने समझे व इनसे प्रेरणा लें। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रईस अहमद, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह,ईओ वीरेंद्र कुमार राव,डा.राजकुमार रावत आदि मौजूद रहे।