फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शशांक सिंह का बलिदान जिले के लिए गौरव की बात, नमन

विज्ञापन
कासिमाबाद कासिमाबाद के नसीरूद्दीनपुर में अमर शहीद शशांक सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पि
विज्ञापन
कासिमाबाद। सपा नेता एवं पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने कहा कि जिले की पहचान सैनिकों से है इसलिए सैनिकों का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन

सैनिक शशांक सिंह का बलिदान जिले के लिए गौरव की बात है। यह बातें उन्होंने शनिवार को नसीरुद्दीनपुर गांव स्थित शहीद शशांक सिंह स्मारक सामुदायिक भवन पर उनके नौवें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन जिले के दो वीर सपूत शशांक सिंह एवं बद्धूपुर के मनोज कुशवाहा एक साथ शहीद हुए थे। इनकी शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी और जिला इन शहीदों का ऋणी रहेगा। आज मुलायम सिंह यादव नहीं हैं लेकिन उन्होंने रक्षा मंत्री रहते हुए शहीद परिवार को न्याय दिलाने का काम किया था। पहले शहीद होने पर सैनिक की टोपी गांव आती थी। मुलायम सिंह यादव ने शहीद होने पर पार्थिव शरीर गांव भेजवाने का काम किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से नसीरुद्दीनपुर को शशांकपुरम करने के साथ सभी वादों को पूरा करने की मांग की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेंद्र राय ने कहा कि शशांक सिंह की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने शहीदों को जितना सम्मान देने का काम किया है उतना किसी सरकार ने अभी तक काम नहीं किया है। श्रद्धांजलि सभा में बाराचवर के पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशल सिंह, बृजभान सिंह बघेल, किसान सभा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व प्राचार्य श्रीकांत सिंह, शशिकांत सिंह, अनुराग सिंह, धर्मेंद्र राय, बृजभूषण सिंह, उमाशंकर यादव पथिक, सिंहासन राम, संतोष यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि यशवंत सिंह यश ने और संचालन शिवकुमार यादव मामा ने किया। इस अवसर पर शहीद परिवार की तरफ से गरीब परिवारों को कंबल वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें