फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शारदा सहायक नहर की पटरी टूटी, 50 बीघा गेहूं जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर के गोपालापुर गांव के पास से शारदा सहायक खंड 36 की मुख्य नहर से निकली औड़िहार राजवाहा की पटरी टूटने से 50 बीघा गेहूं की फसल डूब गई। जानकारी होने पर पानी की सप्लाई तो बंद कर दी गई,फिर भी नहर में पानी होने से परेशानी बढ़ गई। हालांकि कि विभागीय कर्मियों ने दुरुस्त करा दिया।
विज्ञापन

नहर से सटे घोघवां, गोपालापुर ,भभौरा गांव के करीब पचास किसानों की फसल जलमग्न हो गई है। घोघवां के गोविंद यादव, रामचंद्र यादव, जिउत यादव , रामशरन यादव, भभौरा गांव के पारस यादव, रामजी यादव, श्याम जी यादव और गोपालापुर के हीरा चंद यादव, विजय यादव, उग्रसेन यादव ने बताया गेहूं के सीजन में कभी भी पानी नहीं आता है।
शारदा सहायक खंड 36 के एक्सईयन आशुतोष कुमार ने बताया कि राजवाहा के टूटने की खबर मिलते हैं पानी तो बंद करा दिया गया था फिर भी इतनी लंबी नहर है की पानी बहने से किसानों का नुकसान हुआ है। जेई सींचपाल मजदूरों के साथ टूटे हुए राजवाहे को दुरुस्त कराने के लिए निकल चुके हैं ,जल्द ही मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाएगा। इधर सैदपुर विधायक अंकित भारती ने जलमग्न खेतों को देखने के साथ पीड़ित किसानों से बातचीत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें