फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 731 नव निर्वाचित प्रधान और सदस्यों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के 731 ग्राम प्रधानों और सदस्यों ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। ऐसे में अब बुधवार से ‘गांव की सरकार’ का सफर शुरू हो जाएगा। कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों, सहज जनसेवा केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों तथा सामुदायिक भवन पर गूगल मीट एप के जरिए वर्चुअल तरीके से शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ था। मुहम्मदाबाद : खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने विकासखंड के 63 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई। प्रधानों ने अपने-अपने गांव में लैपटॉप अथवा एंड्रायड मोबाइल से शपथ ग्रहण की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी, कोतवाल अशेषनाथ सिंह, एडीओ को-आपरेटिव विरेंद्र सिंह, विनय कुमार राय आदि मौजूद थे। सादात : ब्लाक की 88 ग्राम पंचायतों में से 62 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सहायक विकास अधिकारी राजीव गुप्ता ने बताया कि 26 ग्राम पंचायतों में सदस्यों के निर्वाचित होने के दो तिहाई का कोटा पूर्ण नहीं होने के कारण इन पंचायतों में निर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों में शिकारपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान रीना यादव, बूढ़नपुर के सतीश तिवारी, शिशुआपार की रीता राय, डोरा की वंदना, मजुई के रामधनी, सरदारपुर की गीता शामिल रहीं। जमानिया : विकासखंड की 84 में 57 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों को वीडियो कॉंफ्रेंसिंग से बीडीओ हरिनारायन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कासिमाबाद : विकासखंड में सभी निर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल कांफ्रेंसिंग से शपथ ग्रहण कराई गई। रेवतीपुर : खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा ने रेवतीपुर से राकेश, नौली से जमशेद, गौरा से अरुंधति, बसुका से शुएब, नगसर नेवाजूराय से पूजा, नगसर मीर राय से विजय शंकर, अठहठा से अशोक, बीरउपुर से मुरहिया, परमानंदपुर से अनिल, हसनपुरा से उपेंद्र, सुहवल से आशा, पटकनिया से सोनू सहित 32 प्रधानों को शपथ दिलाई। देवकली : खंड विकास अधिकारी मनोज वर्मा एवं एडीओ पंचायत गुलाबचंद्र पांडेय ने 66 ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण वीडियो कांफ्रेसिंग से कराया इस अवसर पर प्रमोद, धर्मराज मौर्य, केपी गुप्ता, रामलाल, रामवृक्ष, हंसराज मौर्य, सुरेंद्रनाथ पांडेय, अनिल तिवारी आदि मौजूद थे। भांवरकोल : ब्लॉक के कुल 64 ग्राम पंचायतों में से 43 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को बीडीओ धर्मेंद्र कुमार ने शपथ दिलाई। मनिहारी : बीडीओ धर्मेंद्र कुमार मिश्रा ने 43 ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। सेवराई : विकासखंड के 44 ग्राम प्रधान एवं सदस्यों को ग्राम सभा के पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय पर शपथ ग्रहण कराई गई। गहमर में ग्राम प्रधान बलवंत सिंह बाला एवं 14 ग्राम पंचायत सदस्यों को, गोड़सरा में ग्राम प्रधान अब्दुल कलाम खान को, उसिया में ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान को, करहिया में ग्राम प्रधान गायत्री देवी को शपथ ग्रहण कराई गई। मरदह: विकासखंड के 38 ग्राम प्रधान एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। मरदह की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ज्योत्सना पटवा एवं 14 वार्ड सदस्यों को ग्राम पंचायत अधिकारी धर्मेंद्र यादव ने शपथ दिलाई। दुल्लहपुर : दुल्लहपुर शंकर सिंह गांव के नव निर्वाचित प्रधान हरिओम प्रसाद मधेशिया, देवा गांव की सुनीता चौरसिया, मटुकपुर गांव के जयप्रकाश कुमार ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें