फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: शब-ए- बरात आज, इबादत में गुजरेगी पूरी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वजों की कब्रों पर करेंगे रोशनी और पढ़ेंगे फातिहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। इबादत एवं मगफिरत की रात शब-ए- बरात मंगलवार को मनाई जाएगी। मुस्लिम धर्मावलंबी पूरी रात इबादत में मशगूल रहेंगे और दूसरे दिन बुधवार को रोजा रखेंगे। पुरुष, महिला, बच्चे और बुजुर्ग हर इबादत के जरिए अल्लाह को मनाने में आज रात जुटेंगे। कब्रिस्तान, मस्जिद और मजारों को सजाने और संवारने का काम पूरा हो चुका है। हर जगह रोशनी का इंतजाम किया गया है।
0000000
क्यों मनाया जाता है शब-ए-बरात
बारा। शब-ए-बरात इस्लामी कैलेंडर के शाबान महीना के 15 तारीख को मनाया जाता है। शब-ए-बरात पर्व को लेकर प्राय: मस्जिदों में विशेष तैयारी की गई है। मस्जिदों एवं कब्रिस्तानों में लाइट की वैकल्पिक व्यवस्था की जाती है। चूंकि, शाम ढलते ही मस्जिदों में इबादत करने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगती है। शाम से लेकर सुबह फज्र की नमाज तक लोगों की भीड़ जुटी रहती है। इस क्रम में लोग कब्रिस्तान भी जाते हैं और फातिहा पढ़ते हैं। शब - ए - बरात के ठीक पंद्रह दिनों के बाद माहे रमजान शुरू हो जाएगा। शाबान और रमजान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
आतिशबाजी और हुल्लड़बाजी से दूर रहने की सलाह
बारा। दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा गौसिया बारा के प्रिंसिपल मौलाना कलीमुद्दीन शम्सी सहित कई उलेमाओं ने मुस्लिम नौजवान और बच्चों को पटाखेबाजी और सड़कों पर देर रात तक हुल्लड़बाजी से दूर रहने की सलाह दी है। मौलाना ने कहा कि शब - ए - बरात में लोग नमाज - ए - नवाफिल के साथ तिलावत - ए - कुरआन में मशगूल रहें। अपनी इबादत से अल्लाह को राजी करें। पटाखेबाजी व सड़कों पर हुल्लड़बाजी शरीयत के खिलाफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें