खरगपुर गांव में एक दिवसीय युवा बाल कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद
भड़सर। बिरनो ब्लाक क्षेत्र के खरगपुर गांव में युवा डे-नाइट बाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 35 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला सेमउर चक और सीबी गाजीपुर की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सेमउर चक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27-12 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। तीसरा पुरस्कार कुद्दनपुर की टीम को प्रदान किया गया। सेमउरचक की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राजू को कप देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता शचींद्रनाथ सिंह लल्लन ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि गांव के युवा धीरे-धीरे खेलों से दूरी बनाते जा रहे हैं, जबकि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने का रास्ता भी है। इस मौके पर दुर्ग विजय राजभर, अखिलेश यादव, जैनुल अंसारी, शिवलाल राजभर और लोहा यादव सहित कई दर्शक मौजूद रहे। अंपायर की भूमिका आशीष गुप्ता और अश्विनी खरवार ने निभाई। संवाद