फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सीवर की खोदाई ने बारिश में शहरियों की मुसीबत बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुरूआती बारिश ही बनी आफत, जहां-तहां धंसी गाड़ियां
विज्ञापन

-फिसलकर गिरे बाइक सवार, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सीवर लाइन की खोदाई के कारण शुरुआत में ही बारिश शहर के कई इलाकों में आफत बन गई है। शुक्रवार को तो स्थिति और खराब हो गई है। खोदाई के कारण जहां-तहां गाड़ियां धंस गई, वही, आने-जाने वालों को काफी परेशानी हुई। अब तो लोग इसके विरोध में उतरने का मन भी बना रहे हैं।
शहर में चल रहे सीवर लाइन का काम दिसंबर तक पूरा होना है। इसे लेकर काम चल रहा है। लेकिन, लोगों के मुताबिक कई स्थानों पर सीवर लाइन का काम धीमी गति से चल रहा है। इधर, बारिश शुरू हो गई है, जिससे खोदाई वाले इलाके में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लंका बाईपास मार्ग पर तीसरी बार खोदाई हो रही है। इस दौरान पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। घरों के आगे मिट्टी का ढेर लगे होने से लोगों की और परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिनभर हुई रूक-रूक कर हुई बारिश के कारण स्थिति और नारकीय हो गई। तुलसी सागर रोड पर एक कार धंस गई। वहीं लुदर्स कॉन्वेंट स्कूल के पास एक स्कूल बस फंस गई। इसी तरह कई जगहों पर फिसलन की वजह से दोपहिया सवार गिरकर भी चुटहिल हो गए। कीचड़ की वजह से राह चलना मुश्किल हो गया है।
लोग मौजूदा हालात के लिए प्रशासन को कोस रहे थे। उनका कहना था कि प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करानी चाहिए, ताकि इस तरह की परेशानी सेे बचा जा सके। दूसरी ओर आसपास के दुकानदार भी यह कह रहे हैं कि ऐसे तो उनकी पूरी दुकानदारी चौपट हो जाएगी। प्रशासन को इसके बारे में कुछ सोचना होगा।
-
सीएम को भेजेगे पांच हजार पोस्टकार्ड, आज होगी शुरूआत
समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी ने कहा कि बेतरतीब खोदाई से शहर में परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। इसके विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री को पांच हजार पोस्टकार्ड भेंजेगे। शनिवार को कलेक्ट्रेट से इस अभियान की शुरूआत करेंगे। साथ ही उन इलाकों में जाकर पोस्टकार्ड पर लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे, जहां-जहां सीवर लाइन खोदाई से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

-
जहां सीवर लाइन के बाद पाइप लाइन बिछाई गई है वहां पक्की सड़क बनाई जाएगी। शेष काम चलते रहेंगे। मौजूदा समय में 80 फीसदी काम हो चुका है। दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।- आर्यका अखौरी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें