फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मनाई गई सातवीं पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सातवीं पुण्य तिथि पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बनाया, बल्कि उन्होंने इसे सेवा का एक साधन माना। उनकी सर्वजन सुखाय, सर्वजन सन्तुस्त्य की धारणा आज भी प्रासंगिक है। उनकी रचनाएं और कविताएं हमारे दिलों में हमेशा जीवंत रहेगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अटल बिहारी के विचारों और राजनीतिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाएं और अपने देश के विकास में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रण लेते हैं कि हम उनके दिखाए रास्ते पर चलकर एक मजबूत और समर्पित भारत का निर्माण करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष व कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का शासन भारत के विकास, सशक्तिकरण और समरसता का प्रतीक था। इसके अलावा संगोष्ठी को पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर और मारकंडेय सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लालसा भारद्वाज, सुरेश बिंद, संकठा प्रसाद मिश्र, रासबिहारी राय, मयंक जायसवाल, अविनाश सिंह, कार्तिक गुप्ता, शनि चौरसिया, गर्वजीत सिंह आदि मौजूद थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें