फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सात छात्र धरे गए

Fri, 24 Feb 2023 10:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सात परीक्षाथीZ धरे गए
विज्ञापन

डीएम ने कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, केंद्र व्यवस्थापकों को चेताया
इंटर अंग्रेजी की परीक्षा 12432 ने छोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को हाईस्कूल के छात्रों की कृषि एवं इंटर की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। आज की परीक्षा में विभिन्न केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों ने दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सात परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अंग्रेजी की परीक्षा में मॉ बेहफइया राष्ट्रीय इंटर कालेज, शांति निकेतन इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को नकलविहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों पर नकल कराते पाया गया तो संबंधित केंद्रों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। उन्होंने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा। कहा कि सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि दो केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों की तरफ से दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सात परीक्षार्थियों को पकड़कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उन्होंने आज कई केंद्रों का निरीक्षण किया। बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि सैदपुर क्षेत्र में कई केंद्रों के निरीक्षण के दौरान परीक्षा सुचारू होते पाई। राजकीय सिटी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य नवीन कुमार पाठक ने बताया कि सैदपुर क्षेत्र में भ्रमण में कई केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक होते पाई गई। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने मुहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित कुछ केंद्रों का निरीक्षण किया। वित्त लेखाधिकारी (बेसिक) नरेंद्र कुमार ने बताया कि जमानिया क्षेत्र के कुछ केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल कृषि में पंजीकृत 494 में 467 उपस्थित एवं 27 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी प्रश्नपत्र में कुल पंजीकृत 70966 में 12432 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 58534 उपस्थित थे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें