गाजीपुर। त्योहारों को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अभियान चलाकर सात नमूने एकत्र किए। इस दौरान 1408 किलोग्राम चना की दाल जब्त की गई। संग्रहित नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। नमूना संग्रह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्त, गोपाल चन्द, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव मौजूद रहे। संवाद