मरदह। थाना क्षेत्र के गहिली बसारिखपुर गांव में रविवार को सायंकाल बगीचे में आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें सात लोग चुटहिल हो गए। ग्रामीणों की मानें तो रमेश राम बगीचे में आम तोड़ रहे थे। इसी बीच उनके पट्टीदार सदानंद राम आम के पेड़ को अपना बताकर आम तोड़ने से मना करने लगे। इसे लेकर दोनों तरफ से कहासुनी व नोकझोंक होने लगी। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। साथ ही घायल प्रदीप कुमार, लालबहादुर, अंशू, पूजा, जमवंती देवी, तरूण कुमार, सदानंद राम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।