फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सात बीघा गेहूं जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भुड़कुड़ा कोतवाली के प्रदूमपुर रामराय गांव में बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने से सात बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गांव निवासी संजय सिंह ने सुबह गेहूं की क्राप कटिंग के लिए मशीन मंगवाया था। लेकिन कुछ लोगों के आने पर मशीन दूसरे का गेहूं काटने के लिए चली गई। इधर ट्रांसफार्मर के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती सब कुछ जलकर राख हो चुका। सूचना पर एसडीएम आशुतोष श्रीवास्तव ने कानूनगो और लेखपाल को भेजकर क्षतिपूर्ति का आकलन कराया। उधर, गेहूं जलता देख किसान संजय सिंह बेहोश होकर गिर गए, उन्हें होश में लाया गया और इनिजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लठ्ठूडीह : करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव गांव में शॉर्ट-सर्किट से राजभर बस्ती करकटपुर में लगी आग से दो झोपड़ी जल गई। कड़ी मशक्कत से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। अगलगी में विसर्जन राजभर की एक और सुग्रीम राजभर की एक झोपड़ी जल गई। झोपड़ी में रखी हुई घर गृहस्थी का सामान और अनाज जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें