फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से सात बीघा फसल जलकर राख

विज्ञापन
रेवतीपुर क्षेत्र के अठहठा गांव के सिवान में आग से जलकर राख गेहूं की फसल। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के अठहठा गांव के सिवान में आज दोपहर करीब दो बजे जर्जर हाईटेंशन विद्युत तार में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से तीन लोगों के खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते गेहूं की फसल से आग की ऊंची लपटे उठने लगी। जानकारी होते ही मौके पर सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को सूचना देने के बाद शोर-शराबा के बीच आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत कर दो घंटा बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में राजेश यादव की तीन बीघा, कमलेश यादव की दो और सोनू की दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों में विद्युत विभाग के प्रति रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने कहा कि अगर विद्युत विभाग मुआवजा नहीं देता है तो वह उसके खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें