फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुकदमे के खर्च के लिए डकैती की साजिश रचते सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

अंधेरे में भीम सिंह का पुत्र अमन और करंडा का हिस्ट्रीशीटर धनजी फरार
माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे भीम के घर से हथियारों का जखीरा बरामद
डकैती और हत्या की वारदात को दिया था अंजाम, एसपी ने किया खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। मुकदमा और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में होने वाले खर्चों के लिए डकैती की साजिश कर रहे सात शातिर बदमाशों को एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम ने धर-दबोचा।

सोमवार की देर रात टीम ने शहर कोतवाली के प्रोफेसर कॉलोनी गोराबाजार स्थित माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे सजायाफ्ता भीम सिंह के घर पर दबिश देकर गिरफ्तारी करने में सफलता पाई है। साथ ही हथियार भी बरामद किया है।
विज्ञापन


इधर अंधेरे का फायदा उठाकर भीम सिंह का पुत्र अमन सिंह और करंडा थाने का हिस्ट्रीशीटर सुंदरम सिंह उर्फ धनजी फरार हो गया। मंगलवार को एसपी ओमवीर सिंह ने कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर मिली सफलता की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईएस 191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी का गुर्गा और गैंग का सक्रिय सदस्य भीम सिंह को गैंगस्टर एक्ट में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है और वो वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध हैं।

उसके घर से डकैती की साजिश करते समय गिरफ्तार किए गए गौरव सिंह उर्फ सनी सिंह, राकेश सिंह उर्फ गुड़डू और अमन पांडेय द्वारा पूर्व में गिरोह बनाकर सैदपुर कोतवाली क्षेत्र देवचंदपुर पेट्रोल पंप पर डकैती और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

इस मामले में गैंगस्टर और रासुका (एनएसए) की कार्रवाई हुई थी। इनके कुछ साथी वर्तमान में कारागार में निरुद्ध हैं। एसपी ने बताया कि मुकदमे के खर्चें और अन्य आपराधिक गतिविधियों में होने वाले खर्चों के लिए पुनः डकैती की साजिश भीम सिंह के घर पर उसके पुत्र अमन सिंह के साथ बना रहे थे।

इस दौरान पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त होने वाले दो स्कार्पियो, एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक रिवाल्वर, दो कारतूस, एक तमंचा, चार कारतूस बरामद किया। अमन सिंह और धनजी को गिरफ्तार करने के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

इनसेट
ये हुए फरार और इनका आपराधिक इतिहास
गाजीपुर। करंडा थाना के रामनाथपुर निवासी और भीम सिंह का पुत्र अमन सिंह उर्फ संजू फरार हो गया। इसके खिलाफ शहर कोतवाली में विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमा दर्ज है। दूसरा गोसंदेपुर निवासी सुंदरम सिंह उर्फ धनजी के खिलाफ करंडा थाने में 17 मुकदमा दर्ज है। यह करंडा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें