फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के पास दो दिन पूर्व गड्ढे में गंभीर रूप से घायल मिले युवक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। पत्नी सरोज ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही छह नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बभनौली हंसराजपुर गांव निवासी गोविंद गुप्ता (40) बीते आठ जून को गांव के पास ही गड्ढे में गंभीर रूप से घायल मिले थे। जिला अस्पताल से उन्हें वाराणसी रेफर किया गया था। जहां उनका निधन हो गया। मृतक की पत्नी सरोज देवी ने गांव के ही छह लोगों पर आरोप लगाया कि पति को नशीले पदार्थ का सेवन कराकर जमीन रजिस्ट्री करा ली थी। दूसरे पार्टी के नाम पर घर बुलाकर ले गए और जब पति ने बिक्री हुई जमीन का पैसा मांगा तो लाठी-डंडे से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायलावस्था में गांव के पास गड्ढे में फेंककर चले गए थे। थानाध्यक्ष शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर सूर्य कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, नीलम गुप्ता, धर्मवीर यादव, गुड्डू, पप्पू गुप्ता के खिलाफ नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें