करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव स्थित नेटुआवीर मंदिर के पास बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात (50) महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। काफी देर तक छानबीन के बाद जब शव की शिनाख्त करने में सफलता नहीं मिली तो पुलिस ने शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया। शव को अल सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा। इस दौरान रेल ट्रैक पर महिला का शव दिखा। ग्रामीणों के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास की। लेकिन सफलता नहीं मिली, इस दौरान बात करने पर थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर प्रवीण यादव ने बताया की शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मृतका के शव पर नीले रंग की साड़ी थी।