फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गों पर सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
सेनेटाइजेशन करते नगर पालिका के ईओ। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर पालिका परिषद ने रविवार को नगर के मुख्य मार्गों पर दो अलग-अलग मशीनों से सेनेटाइजेशन कराया। इस अवसरपर नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि ने स्वयं सेनेटाइजेशन कर शुभारंभ किया। इसके अलावा नौ वार्डों में भी सभासदों ने अपनी देेखरेख में घर-घर सैनिटाइजेशन कराया। अध्यक्ष के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल एवं ईओ लालचंद्र सरोजने बताया कि महुआबाग से एक मशीनयुक्त टैंकर ने मिश्रबाजार मेन रोड, लाल दरवाजा, चीतनाथ, नखास, नवाबगंज, उर्दूबजार आदि क्षेत्रों में छिड़काव किया। वहीं दूसरे टैंकर ने कचहरी, पीरनगर, गोराबाजार, भुतहियाटांड़, लंका, स्टेशन, सकलेनाबाद में सेनेटाइजेशन किया। जबकि नौ वार्डों क़ाजी टोला, पंडित दीनदयालउपाध्याय नगर, महाजन टोली, महात्मा गांधी नगर, रायगंज, कपूरपुर, सुभाषनगर,लोकमान्य तिलक नगर एवं डॉ. विवेकी रायनगर में मैन्युअल मशीन से घर-घर सेनेटाइजेशन क्षेत्र के सभासदों के दिशा-निर्देश में किया गया। बताया कि पालिका परिषद बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए हर जरुरी कदम उठा रहा है। सतर्क एवं सावधान रहने का सुझाव देते हुए अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील की। दो गज की दूरी, मास्क, बार-बार साबुन से हाथ धोने और सेनेटाइजर का प्रयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें