फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटरप्रूफ डिजाइनर लिफाफे में भेजें राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रक्षाबंधन पर्व इस वर्ष 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए डाक विभाग ने अभी से तैयारी आरंभ कर दी है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल ने विशेष रुप से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफे कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किए। यह लिफाफे वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर एवं बलिया जिले के डाकघरों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। पोस्टमास्टर जनरल कृष्णकुमार यादव ने बताया कि यह डिजाइनर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं। इससे बारिश के मौसम में बहनों द्वारा भेजी गई राखी सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुंच सकेगी। इन लिफाफों का मूल्य 10 रुपये है जो डाक शुल्क के अतिरिक्त है। वाटरप्रूफ लिफाफे के बाएं हिस्से के ऊपरी भाग में भारतीय डाक के लोगो और रक्षाबंधन की डिजाइन के साथ अंग्रेजी में राखी लिफाफा और नीचे दाहिने तरफ ‘हैप्पी राखी’ लिखा गया है। राखी लिफाफे के पीछे आजादी का अमृत महोत्सव और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी अंकित है। बताया कि रंगीन और डिजाइनदार होने की वजह से इन्हें अन्य डाक से अलग करने में समय की बचत और वितरण कराने में भी आसानी होगी। स्थानीय डाक अधीक्षक कृष्णचंद ने बताया कि राखी लिफाफा गाजीपुर प्रधान डाकघर सहित सभी उपडाकघरों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें