फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को उठाना पड़ा अधिक नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगंज। कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा शिक्षा और छात्रों को नुकसान उठाना पड़ा है। इससे जहां एक ओर स्ूकूल बंद रहे तो वहीं पाठ्यक्रम पिछड़ गए। यह बातें ‘कोरोना संक्रमण और छात्रों की शिक्षा’ विषयक संगोष्ठी गोपीनाथ पीजी कालेज परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छपरा (बिहार) विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर हरिकेश बहादुर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना के कारण महीनों तक स्कूल-कालेज और अन्य शिक्षा संस्थानों को बंद रखा गया है। इस कारण पाठ्यक्रम काफी पीछे चल रहा है। ऐसे में छात्रों को बचे हुए पाठ्यक्रम में ज्यादा जरूरी विषय पर पहले फोकस करने की जरूरत है। पाठ्यक्रम को पूरा करने के लिए छात्रों को परीक्षा के लिए बचे दिनों के हिसाब से बांट लेना चाहिए, जिससे टाइम मैनेजमेंट से पूरा किया जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद बीटीसी की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। बीटीसी की छात्रा रमिता यादव द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि जसवंत सिंह ‘यश’ ने कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य डा. सुधा त्रिपाठी ने कम समय में अधिक पढ़ाई करने व अभी से परीक्षा की तैयारी में लग जाने की बात कही। इस दौरान डा. अंजना तिवारी, प्रतिमा पांडेय, डा. ऋषिकेश तिवारी, डा. मतीउर्रहमान, मनीष, सौरभ, मुनव्वर अली, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कालेज संरक्षक राकेश तिवारी एवं संचालन डा. गिरीश चंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें