फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की परेड के लिए सिद्धि का प्रतीक्षा सूची में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आगामी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की तीन स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। इसमें गाजीपुर स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा सिद्धि सिंह (प्रतीक्षा सूची) में शामिल हैं। उनके चयन से महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं में प्रसन्नता है। शहर के झुन्नूलाल चौराहा निवासी अमरनाथ सिंह एवं सुषमा की पुत्री सिद्धि सिंह स्थानीय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है। बचपन से ही खेलकूद आदि में उसकी रुचि रही है। इस वर्ष कालेज में आयोजित कैंप में उसने प्रतिभाग किया था। राष्ट्रीय सेवा योजना में विश्वविद्यालय स्तर पर चयन होने के बाद आगरा में आयोजित प्री-रिपब्लिक-डे परेड के दस दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया था। वह एनसीसी से भी जुड़ी है। इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन में भी वह अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर चुकी है। सिद्दि की इस कामयाबी से परिजनों के साथ ही उसके शुभचिंतकों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें