फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोजगार मेले में 205 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत विकास खंड मरदह परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 205 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया। क्वैस कारपोरेशन, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा.लि. सहित कुल नौ कंपनियां रोजगार मेले में प्रतिभाग कीं। इन कंपनियों की ओर से ट्रेनी, फील्ड आफिसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनुफेक्चरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 541 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से विभिन्न पदों पर कुल 205 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

विदेश में कार्य करने के लिए 65 अभ्यर्थी मिले योग्य
देश के कार्यबल को कुशल बनाकर अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से स्किल इंडिया मिशन के तहत एसआईआईसी (स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर) की ओर से मरदह विकास खंड परिसर में प्री-काउंसलिंग कराई गई। इसमें इजराइल, दुबई, अबुधाबी, शारजहा और अरब देशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेल्पर, क्लीनर, माली, एसी टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 196 अभ्यर्थियों का काउंसलिंग की गई। जिसमें से 65 अभ्यर्थी विदेश में रोजगार पाने के लिए योग्य पाए गए हैं। इनमें से 58 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी हैं। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों के अंतिम चयन के लिए एसआईआईसी वाराणसी सेंटर पर काल किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें