फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मेले में चयनित समूहों को मिला ऋण

विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार स्थित एसबीआई =शाखा में दो दिवसीय ऋण मेले में चयनित समूहों की महिलाओं को ऋण स्वी? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
शहर के मिश्रबाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के परिसर में दो दिवसीय ऋण मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर प्रकाश डालते हुए सभी समूह की महिला सदस्यों को प्रेरित किया की वह ऋण राशि का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को बढ़ाएं तथा सामाजिक उत्थान में सहयोग करें। उन्होंने पहले दिन चयनित समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किया। ए
विज्ञापन

सबीआई के मुख्य प्रबंधक कुमार परिमल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के तहत ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को समूह बना व्यवसाय कार्य करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। हमारा बैंक इस दिशा में ऋण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन दो दिनों में 75 आवेदन प्राप्त हुआ। कुल प्राप्त आवेदनों में 30 समूहों को एक करोड़ अस्सी लाख रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए और 45 लाख रुपये वितरित किए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के आयुक्त गोपालकृष्ण चौधरी, मिशन प्रबंधक पारितोष पांडेय, बैंक के महाप्रबंधक आनंद विक्रम सिंह, उप महाप्रबंधक धीरज कुमार व सुधांशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें