शहर के खजुरिया स्थित एक निजी पैलेस में में पीडीए जनपंचायत एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आशु
- फोटो : संवाद
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से खजुरिया स्थित एक पैलेस में पीडीए जनपंचायत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने कहा कि एक तरफ यह सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में शिक्षा का कानूनी अधिकार छीना जा रहा है। पीडीए की एकजुटता और बढ़ती ताकत देख भाजपा बौखला गई है। इसके बदले में वह पीडीए तबके के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखने की साजिश रच रही है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि यह सरकार गरीब, पिछड़ों और दलितों की विरोधी है। विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। इस मौके पर मुहम्मदाबाद के विधायक मन्नू अंसारी, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, डॉ. सीमा यादव, सुदर्शन यादव, रामधारी यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।