फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय परिसर की सुरक्षा कठिन कार्य : धर्मेंद्र कुमार पांडेय

विज्ञापन
जनपद न्यायालय  सभागार में जिला न्यायालय सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते जिला जज धर्मेंद्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में 14 दिवसीय न्यायालय सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार को जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने दीप जलाकर कर किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा गया कि न्यायालय परिसर में आए दिन होने वाली आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। न्यायालय परिसर की सुरक्षा अन्य स्थानों की सुरक्षा के सापेक्ष अत्यंत कठिन कार्य है। न्यायालय परिसर में सामान्य वादकारियों के बीच असामाजिक तत्वों की पहचान आसान नहीं होती है। ऐसी परिस्थिति में न्यायालय परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को यहां की परिस्थितियों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है। न्यायालय सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-एक शक्ति सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद न्यायालय परिसर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्य की गुणवत्ता में पर्याप्त सुधार होगा। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या- तीन विजय पाल, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी नूतन द्विवेदी, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामयश सिंह यादव, महासचिव ज्योत्सना श्रीवास्तव, न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें