फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 506 छात्रों को निजी स्कूलों में सीट आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में कक्षा-1 एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहले चरण में प्राप्त आवेदन पत्रों की लॉटरी मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी ने निकाली। पहले चरण में 1400 आवेदन पत्र मिले थे। इनमें से 139 आवेदनपत्र त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे। 1261 आवेदन पत्रों की लॉटरी निकाली गई। इसमें 506 छात्रों को विद्यालय आवंटित हुए। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि लाटरी में चयनित छात्रों की सूची डीएम के अनुमोदन के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से संबंधित विद्यालयों को प्रवेश के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मौके पर जिला समन्वयक अमित कुमार राय भी मौजूद थे।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें