फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के नाम से फेक ट्वीटर चलाने वाले की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की नवागत जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के सामने शुक्रवार को जन सुनवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया। जिसमें जिलाधिकारी के नाम से फेक ट्वीटर हैंडल बनाकर उसका संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से डीएम आर्यका अखौरी और बाद में फैन आफ आर्यका अखौरी के नाम से संचालित हो रहे ट्वीटर हैंडल से जानकारी हुई। जिसको लेकर ब्लॉक करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साइबर सेल के जरिए फेक आईडी बनाने वाले तक पहुंचने की कार्रवाई हो रही है।
डीएम ने बताया कि फेक ट्वीटर हैंडल से भ्रामक सूचनाएं भेजी जा रही थी। जिससे लोगों के गुमराह होने की आशंका थी। उन्होंने स्थिति को साफ करते हुए बताया कि डीएम गाजीपुर के नाम से यहां का आधिकारिक ट्वीटर हैंडल है। इसके अलावा कोई अन्य भी ट्वीटर हैंडल या आईडी संचालित नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें