फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने तैयारियों का जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद उल अजहा (बकरीद) के त्योहार के मद्देनजर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद भारत भार्गव ने नगर पंचायत प्रशासन से तैयारियों का हाल जाना। कुर्बानी के पश्चात मलबा को गड्ढे में खोदकर दबाए जाने के स्थान को देखा और कहा कि मलबा ढंककर लाया जाएगा। रास्ते में कहीं गिरे नहीं इसका विशेष ध्यान दिया जाए। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह को हिदायत देते हुए कहा कि कुर्बानी के समय फैली गंदगी को तत्काल साफ कराया जाए। साफ-सफाई एवं पेय जल सप्लाई में किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार दुबे को ताकीद किया कुर्बानी के बाद मलबा ले जाते समय पुलिसकर्मियों को नजर रखनी होगी। इस मौके पर कोतवाल श्याम जी यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि रेयाज अहमद अंसारी, लिपिक हरि प्रकाश, चौकी प्रभारी सुनील कुमार दुबे, दीपक कुमार, छोटे लाल मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें