फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने किया क्रय केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की धान खरीद की समस्या को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने नगर के देवीदयाल मार्ग स्थित बघरी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खरीद की धीमी गति होने की शिकायत की जांच की। धान को बेचने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं लेकिन किसानों का धान क्रय नहीं हो पा रहा है। किसान पप्पू, राजन, महेंद्र रामाश्रय एवं राजू आदि ने धान की खरीद न करने का आरोप लगाया। इस पर उपजिलाधिकारी भारत भार्गव ने बघरी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। सचिव संदीप कुशवाहा को धान की खरीद प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें