रेवतीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी सेवराई रमेश मौर्य ने स्थानीय गांव स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान मतगणना टेबुल, एआरओ टेबुल, स्ट्रांग रुम के बनाए जाने के संबंध में बीडीओ से जानकारी लिया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा को निर्देशित किया कि सभी मतदान केंद्र पर बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई होनी चाहिए जिससे मतदान कराने आए कर्मियों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मतगणना, नामांकन, पोलिंग पार्टी की रवानगी नेहरु विद्यापभीठ इंटर कालेज से हस्त्रत्त्ी होगी। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफीसर अमित सिंह, एडीओ पंचायत अशोक कुमार, थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह, एसआई कृष्णकांत उपाध्याय, सचिव मनीष रा य आदि उपस्थित थे।