फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सचिवालय कार्यालय का किया उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मुड़ियारी ग्रामसभा में सचिवालय कार्यालय का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि एसडीएम सूरज यादव ने भूमाफियाओं से अवैध कब्जा हटवाने तथा उन पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सचिवालय में कम्प्यूटर कक्ष सहित सभी कमरों की जांच की। एसडीएम व बीडीओ संदीप श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान के द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में शासन स्तर का हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही साथ गरीब तथा जरुरतमंदों जो दूसरों की मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए उनके नाम भूमि पट्टा करने का भी आश्वासन दिया। प्रधान प्रतिनिधि के आग्रह पर गांव के लोगों की समस्या के निवारण के लिए सप्ताह में एक दिन लेखपाल, सेक्रेटरी, जेई को ग्राम सचिवालय पर भेजने का आश्वासन दिया, जिससे गांव के लोगों को तहसील ब्लाक का चक्कर न लगाना पडे़। इतना ही नहीं गांव में जितने भी तालाब खाली पडे़ है या अवैध कब्जे में हैं, उन्हें मछली पालन के लिए आवंटिन करने के लिए ग्रामीणों को आश्वस्त किया। अजय सेन ने आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमों काशी अध्यक्ष राजेश राजभर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पर वीरेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सविता देवी, ग्राम विकास अधिकारी अनिल दुबे, क्षेत्रीय लेखपाल प्रियंका सिंह, अरविंद कुमार, केशर यादव, शमशुल हक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें