फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एसडीएम ने मृतक की पत्नी को सौंपा 11 लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरगंज कस्बे के डाकिनगंज निवासी शाहिद अली की दो वर्ष पूर्व ओमान में मौत हो गई थी। मस्कट दूतावास द्वारा उपलब्ध कराई गई 11 लाख रुपये की धनराशि का चेक बृहस्पतिवार को एसडीम आशुतोष कुमार ने मृतक की पत्नी आतिया को उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

बहादुरगंज नगर पंचायत के मुहल्ला डकिनगंज मकान नंबर 17 छावनी निवासी शाहिद अली मस्कट के ओमान शहर में अल अदरक कंपनी में प्लंबर का काम करते थे। काम के दौरान 14 अक्तूबर 2022 को शाहिद अली की मौत हो गई थी। इस मौत के बाद परिजनों को कंपनी से कोई सहयोग राशि अभी तक नहीं प्राप्त हुई है। पत्नी आतिया ने बताया कि उनका ओमान में इंश्योरेंस हुआ था। उसी का पैसा मस्कट के द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राप्त एक लाख आठ हजार 137 रुपये का चेक मृतक की पत्नी को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें