फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने बरामद किए साढ़े सात क्विंटल स्क्रैप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आरपीएफ ने रेलवे के चोरी किए गए साढ़े सात क्विंटल हाइटगेज गार्डर के 29 टुकड़े शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से बरामद किए। सदर कोतवाली के नसीरुद्दीनपुर निवासी रामकेर भारद्वाज को आरपीएफ ने आरपीएफ न्यायालय से तीन दिन की पुलिस अभिरक्षा में रिमांड पर लिया था। उसकी निशानदेही पर यह बरामदगी की गई। आरपीएफ प्रभारी उदयराज ने बताया कि रामकेर की निशानदेही पर मुजफ्फरनगर में वेहलना चौक, शामली बाईपास स्थित एक स्क्रैप गोदाम पर पर जांच के दौरान रेलवे के चोरी गए गार्डर के 29 टुकड़े बरामद हुए। साथ ही गोदाम संचालक अली शेर निवासी खालापार थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। अलीशेर ने बताया गया कि एक लोड ट्रक को गाजीपुर जिले के कबाड़ी संदीप कुमार गुप्ता द्वारा भेजा गया था, जिसमें एक भाग रेलवे का स्क्रैप भी था। आरपीएफ ने दुकान मालिक मोहम्मद साजिद हसन निवासी मोहल्ला खालापार थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर को मामले में वांछित किया है। आरपीएफ ने अलीशेर को शुक्रवार को न्यायालय मुजफ्फर नगर में पेश किया। जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर गाजीपुर ले जाने की अनुमति प्रदान की गई। टीम में आरपीएफ गाजीपुर के एएसआई सुनील कुमार यादव, हेड कांस्टेबल कृष्ण गोपाल शुक्ला, हेड कांस्टेबल संजय कुमार राय, कांस्टेबल रामजी सिंह यादव और मंडल रिजर्व/रेसुब वाराणसी के कांस्टेबल जनार्दन सिंह यादव एवं कांस्टेबल रामप्रवेश यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें