फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विद्युत पोल और चबूतरे से टकराई स्कार्पियों, गल्ला व्यवसायी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चला रहा साथी गंभीर रूप से घायल, डॉक्टरों ने वाराणसी किया रेफर
विज्ञापन

परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मची चीख- पुकार, दरवाजे पर लगी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की भोर एनएच - 31 पर एक मवेशी को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कार्पियों अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे और चबूतरे से टकरा गई। हादसे में राइस मिल संचालक और गल्ला व्यवसायी की मौत हो गई। जबकि वाहन चला रहा साथी गंभीर रूप घायल हो गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। इधर राइस मिल संचालक के मौत की जानकारी होने पर परिजनों के कोहराम मच गया।
सलेमपुर गांव निवासी गल्ला व्यवसायी और राइस मिलर राकेश उर्फ गुड्डू जायसवाल (40) मित्र नगर के भट्ठी मुहल्ला निवासी अरोज उर्फ पप्पू खान के साथ बुधवार को आजमगढ़ एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे। सुबह करीब तीन बजे मुहम्मदाबाद से पांच किमी पहले गौसपुर गांव के पास एनएच 31 पर एक जानवर को बचाने के प्रयास में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक पोल और चबूतरे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में स्कार्पियो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इधर सिर में गंभीर चोट आने से राइस मिल संचालक और गल्ला व्यवसायी राकेश उर्फ गुड्डू जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो चला रहे उनके साथी नगर के भट्ठी मुहल्ला निवासी अफरोज खान उर्फ पप्पू के दोनों पैर और दोनों हाथ में फैक्चर हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। गुड्डू जायसवाल के मौत की सूचना मिलते ही पिता द्वारिका प्रसाद जायसवाल, माता गिरिजा देवी, पत्नी रेनू का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

पुत्र विष्णु जायसवाल, अतुल जायसवाल और पुत्री तेजल जायसवाल भी धाड़ें मारकर रोने लगे। पूरे परिवार में करूण- क्रंदन सुनकर वहां उपस्थित लोगों की आंख भी डबडबा गई। वहीं गंभीर रूप से घायल अरोज उर्फ पप्पू खां की मुहम्मदाबाद तहसील गोलंबर के पास मोबाइल की दुकान है। परिजन उसे इलाज के लिए वाराणसी ले गए हैं और एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। इस संबंध में कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल युवक का वाराणसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें