फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: झुलसे संविदा कर्मी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। कोतवाली क्षेत्र के देवल गांव में सात अप्रैल की रात ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय गंभीर रूप से झुलसे संविदा कर्मी लाइनमैन की रविवार को इलाज के दौरान वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। मौत पर परिजन बिलखते रहे। देवल गांव निवासी रामसुरेश चौधरी (55) संविदा लाइनमैन था। सात अप्रैल की रात गांव के ही ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने पर वह उसे जोड़ने गया था। इस दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया था। उसे सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी शारदा देवी ने विद्युत विभाग के तीन कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें