फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद 16 से खुलेंगे स्कूल, तैयारियां शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। कोरोना संक्रमण के कारण बंद पड़े स्कूल और कालेजों में फिर से रौनक लौटने वाली है। सीएम के फैसले के बाद 16 अगस्त से कक्षा छह से 12 तक के सभी स्कूलों को खोल दिया जाएगा। हालांकि सरकार ने अभी पचास प्रतिशत हाजिरी के साथ ही स्कूलों को खोलने की इजाजत दी है। इस दौरान माध्यमिक विद्यालयों को दो पालियों सुबह आठ से 12 और 12:30 से 4:30 बजे तक खोला जाएगा। इसमें आधे विद्यार्थियों को पहली और आधे विद्यार्थियों को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद मार्च माह से ही विद्यालयों का पठन-पाठन बंद कर दिया गया था। अब जब केस कम हुए हैं तो 16 अगस्त से इसे खोलने का निर्णय ले लिया गया है। शासन के आदेश के बाद विद्यालयों को खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जाएगा। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी और उनका सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। इसके अलावा चूंकि सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसलिए स्नातक स्तर पर प्रवेश की प्रक्रिया भी पांच अगस्त से प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें